वेलकम दोस्तों, आज हम आपको इस पोस्ट में सैमसंग गैलेक्सी के एक नए मॉडल Samsung Galaxy S24 FE के बारे में बताने जा रहे है जिसकी लीक की खबर सामने आयी है। पिछले साल सैमसंग ने S21 FE के बाद S22 FE को पूरी तरह से छोड़ दिया लेकिन FE सीरीज के साथ S23 पिछले साल लांच किया गया। नए लीक की माने तो S24 FE को देखा जा सकता है।
दरअसल,लीकर OreXda के अनुसार यूएस, कनाडा और कुछ अन्य बाजारों में सैमसंग गैलेक्सी S24 FE को स्नैपड्रैगन 8 जेन ३ के साथ पेश किया जायेगा और अन्य क्षेत्रों में Exynos 2400 के साथ और कई क्षेत्रों में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और Exynos 2400 दोनों के साथ पेश किया जायेगा। जबकि पिछले साल गैलेक्सी S23 FE को Exynos 2200 के साथ पेश किया गया था।
अनुमानित लॉन्च डेट
Samsung Galaxy S24 FE की लांच की बात करे तो साल की आखिरी तिमाही तक यानी अक्टूबर तक लांच होने की सम्भावना है।
प्राइस
आपको बता दे कि पिछले साल जो गैलेक्सी S23 लांच किया गया था उसकी कीमत 59,999 रुपये थी और अब नए लीक मॉडल गैलेक्सी S24 FE की कीमत समान होने की खबर सामने आयी है। और इसी के बेस मॉडल गैलेक्सी S24 की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होकर 89,999 रूपए तक मिल जाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE के लीक स्पेक्स
- X पर लीक हुए सैमसंग गैलेक्सी S24 FE डिवाइस के बारे में कुछ जानकारी जो इस प्रकार है :-
- एस-सीरीज के कुछ मॉडलों में Snapdragon 8 Gen 3 वर्जन ही मिलेगा और कही बाजारों में इस डिवाइस में केवल Exynos 2400 ही मिलेगा। और कई जगह ये दोनों Exynos 2400 या Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट ही इस मोबाइल में देखने को मिल सकते है।
- अगर डिस्प्ले की बात करे तो 6.1-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है ।
- Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट गैलेक्सी S24 को पावर देने की वजह से यह चिपसेट बड़ा बताया जा रहा है।
- यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB LPDDR5X रैम और 128GB (UFS 3.1) और 256GB (UFS 4.0) के साथ लांच हो सकता है।
- Samsung Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है वही Samsung Galaxy S24 Plus में 4,900mAh की बैटरी देखने को मिल जाएगी लेकिन गैलेक्सी S24 FE के स्पेक्स लीक के अनुसार एस डिवाइस में सिर्फ 4,500mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है।
